हेमंत बघेल
कसडोल। आज दिनांक 09.02.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा बलार रोड कसडोल में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 01 आरोपी* को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी शराब कोचिया से ₹3840 कीमत मूल्य का 32 पाव अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कसडोल में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- महेत्तर दास मानिकपुरी उम्र 58 वर्ष निवासी बलार रोड कसडोल थाना कसडोल











