Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»बिग ब्रेकिंग:रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    बिग ब्रेकिंग:रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 10, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजेश गुप्ता

    रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में देह व्यापार के विरुद्ध अभियान स्तर पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 09.02.2026 को शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई।

    सूचना पर एसएसपी  शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से करीब शाम 7:30 बजे रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के तहत पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर स्पा सेंटर भेजा गया। पाइंटर से संकेत प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी।

    छापेमारी के दौरान होटल के तीन अलग-अलग कमरों में तीन महिलाएं मिलीं। महिलाओं की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मियों द्वारा कमरों की तलाशी ली गई, जहां आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

    पूछताछ में स्पा सेंटर संचालक विनयकांत बरगट ने स्वीकार किया कि ग्राहकों को आकर्षित करने एवं अवैध कमाई के उद्देश्य से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस द्वारा होटल मैनेजर देवेन्द्र सिंह को भी हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल, नगदी 6,000 रुपये(पुलिस पाइंटर द्वारा दिया हुआ), स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेज, ग्राहकों का रजिस्टर एवं किरायानामा (वर्ष 2024 से) जप्त किया है।  आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

    गिरफ्तार आरोपी

    1. विनयकांत बरगट पिता विट्ठलराव, उम्र 43 वर्ष, निवासी मकान नं. 41/बी, जोन-2 लोहिया रोड, एकता चौक के पास, वार्ड नं. 14 कैलाश नगर मिलाई, जिला दुर्ग (छ.ग.) हाल मुकाम होटल ट्रिनिटी, कोतरारोड रायगढ़

    2. देवेन्द्र सिंह पिता प्रीतम सिंह, उम्र 48 वर्ष, निवासी बीडपारा, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़

    जप्त मशरूका

    1. ओप्पो रेनो 11 प्रो 5G मोबाइल2. नगदी रकम ₹6,000

    3. सनराइज स्पा के दस्तावेज 4. ग्राहकों का नाम दर्ज रजिस्टर

    5. वर्ष 2024 से किरायानामा दस्तावेज6. आपत्तिजनक सामग्री

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

    शशि मोहन सिंह —

    “रायगढ़ जिले में देह व्यापार, जुआ-सट्टा, अवैध शराब जैसे किसी भी अनैतिक एवं अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।”

    नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक मिश्रा के नेतृत्व में इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह जगत, महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, जितेंद्र दुबे, मुरली पटेल, भगवती रत्नाकर एवं महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाटापारा से बड़ी खबर — मेहता नगर में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
    Next Article जगदलपुर में इतवारी बाजार कॉम्प्लेक्स की 80 दुकानों की नीलामी के लिए निविदा आमंत्रित
    Hemant Baghel

    Related Posts

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    March 15, 2026

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    March 15, 2026

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.