Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»क्राइम»चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 19, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    चांपा। शेयर मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 8 करोड़ 45 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन (38 वर्ष), निवासी अखराभांठा, जिला सक्ती ने दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पहचान कोलकाता निवासी विश्वजीत देबनाथ से हुई थी। आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश करने पर प्रति माह 5 प्रतिशत ब्याज देने का लालच दिया। साथ ही अधिक लोगों को निवेश कराने पर अतिरिक्त लाभ का भी प्रलोभन दिया।

    आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थी सहित अन्य लोगों ने नगद, आरटीजीएस, एनईएफटी एवं चेक के माध्यम से कुल 8,45,00,000 रुपये निवेश कर दिए। प्रारंभ में कुछ लोगों को 1-2 माह तथा कुछ को 8 माह तक 5 प्रतिशत ब्याज दिया गया, जिससे लोगों का विश्वास और बढ़ गया। बाद में आरोपी कंपनी में घाटा होने का बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा और पूरी राशि वापस करने का झूठा आश्वासन देता रहा।

    प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    जांच के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विश्वजीत देबनाथ को ईटला पोड़ा पारा, पोस्ट कालीघाट, थाना कोतवाली कृष्णानगर, जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम से एक क्रेटा कार खरीदना, सोना खरीदना, घर का रंगरोहन कराना तथा सोना आईडीबीआई बैंक में रखना स्वीकार किया।

    आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग-अलग बैंकों की चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 3 महंगे मोबाइल फोन एवं 30,000 रुपये नगद बरामद कर जप्त किया गया।

    उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित पुलिस टीम एवं साइबर सेल का सराहनीय योगदान रहा।

    पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी

    Hemant Baghel
    Champa Police takes major action: 8.45 crore rupees fraud in the name of investment in the stock market main accused arrested
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकलेक्टर-एसपी ने गिरौदपुरी मेले की तैयारियों  का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Next Article बलौदाबाजार जिला से सबसे बड़ी खबर ACB की पलारी जनपद में बड़ी कार्यवाही,
    Hemant Baghel

    Related Posts

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    March 15, 2026

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    March 15, 2026

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.