Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»कलेक्टर-एसपी ने गिरौदपुरी मेले की तैयारियों  का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर-एसपी ने गिरौदपुरी मेले की तैयारियों  का लिया जायजा, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 19, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल

    बलौदाबाजार । संत शिरोमणी बाबा गुरुघासीदास जी के जन्मस्थली एवं तपोभूमि  गिरौदपुरी धाम  में 22 से24 फ़रवरी 2026 तक आयोजित होने वाले संत समागम एवं गुरुदर्शन मेले की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर दीपक सोनी एवं एसपी भावना गुप्ता गुरुवार को  गिरौदपुरी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर सौंपे गए दायित्वों एवं सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये।

    कलेक्टर श्री सोनी में कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में पर्याप्त जनसुविधा एवं क़ानून व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालु मेले से सुखद अनुभूति लेकर जाएं। उन्होंने चाक चौबंद सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, ट्रेफिक व्यवस्था, वायरलेस सेट की व्यवस्था करने कहा।

    चिकित्सा सुविधा हेतु मेला परिसर में 8 स्थानों में शिविर, 1मोबाइल मेडिकल यूनिट, 10 बिस्तरीय अस्पताल एवं 10 एम्बुलेंस की तैनाती के निर्देश दिये। आपातकालीन व्यवस्था हेतु 8 अग्निशमन वाहन भी उपलब्ध कराने कहा। इसीतरह निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफार्मर, जनरेटर की व्यवस्था, साफ- सफाई हेतु स्वच्छग्रही एवं नगर पालिका के कर्मचारी की ड्यूटी लगाने कहा। उन्होंने पेयजल, स्नानागार, शौचालय, दाल- भात केन्द्र आदि व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

     

    पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सहित वाहनो की सुरक्षा, व्यवस्थित पार्किंग, आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष फोकस करें। उन्होंने बताया कि इस बार मेले में 1150 पुलिस बल तैनात किये जा रहे है। पूरे मेला परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे है जिसका फीड मुख्य कंट्रोल रूम में होग़ा जहां से पुरी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही मेला परिसर में कुल 9 कंट्रोल रूम बनाए जा रहे है।अलग अलग दिशाओ में 8 वाहन पार्किंग बनाए गए है। उन्होंने बताया कि मेला के दौरान 3 दिन भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। मेला क्षेत्र में शराब एवं मांस बिक्री भी प्रतिबंधित रहेगा।

     

    बताया गया कि इस बार मेला में सुविधा में इजाफा किया गया है। दाल भात केन्द्र संचालन हेतु 220 समूहों का चयन किया गया है।9 हेल्थ कैम्प, 10 एम्बुलेंस,250 अस्थाई टेप नल कनेक्शन, 48 पानी टैंकर,550 सफाई कर्मचारी, 100 अस्थाई शौचालय, 16 चलित शौचालय, 55 स्नानागार,18 विद्युत ट्रांसफार्मर,10 जनरेटर, 8 अग्निशमन वाहन,2 क्रेन एवं 80 स्थाई शौचालय की व्यवस्था रहेगी।कलेक्टर एवं एसपी ने  हेलीपेड, जैतखाम,गुरु मंदिर मार्ग, छाता पहाड़, बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

    इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह,एसडीएम आरआर दुबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

    Hemant Baghel
    Collector-SP inspected the preparations for the Giraudpuri fair and gave necessary instructions to the officials to keep the arrangements in order.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकसडोल विकासखंड में 10वीं-12वीं के 4824 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 23 केंद्र बनाए गए
    Next Article चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    March 15, 2026

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    March 15, 2026

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.