हेमंत बघेल
जांजगीर चांपा। बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 109, 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने मिलकर अशोक सहिस, किशन सहिस, संतोष सहिस, जयलाल सारथी और ललिता सहिस के साथ मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार, भरत निराला ने टंगिया से तथा कृष्ण कुमार सहिस, बल्लू और श्रीमती गीता निराला ने डंडों से हमला किया। हमले में पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं।
प्रार्थियों की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।
विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 26 फरवरी 2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
भरत निराला (40 वर्ष), कृष्ण कुमार सहिस (25 वर्ष),बल्लू (21 वर्ष), गीता निराला (40 वर्ष) सभी निवासी बम्हनीडीह।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह सहित थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।











