हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। शनिवार को जिले के ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। विकसित भारत -ज़ीरामज़ी योजना की जानकारी, मनरेगा कार्यों के क्यूआर कोड की जानकारी से अवगत कराया गया।

रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा श्रमिकों को कार्यस्थल में विकसित भारत -ज़ीरामज़ी प्रचार सामग्री, पाम्पलेट प्रदाय कर जानकरी दिया गया। क्यूआर कोड के माध्यम से ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों के द्वारा स्कैन कर मनरेगा योजना कि जानकारी से अवगत हुए। ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं जल संचयन के कार्यों एवं उसके लाभ के सम्बंध में बताया गया।

वर्तमान में मांग के आधार पर कार्य प्रारंभ किए जाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।इस संबंध में महात्मा गांधी नरेगा के प्रावधानों को दृष्टिगत रखते हुए मांग के आधार पर ग्राम पंचायतों में कार्य स्वीकृत एवं आरंभ करने , मोर गांव मोर पानी महाअभियान के तहत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन तथा आजीविका संवर्धन से संबंधी महत्वपूर्ण कार्य “आजीविका डबरी” स्वीकृत कर उनमें अधिक से अधिक श्रमिक लगाकर कार्य को 15 मार्च 2026 तक पूर्ण कराने कहा गया।











