हेमंत बघेल
कवर्धा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भागूटोला में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में काम कर रही महिलाओं पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। देखते ही देखते पूरा खेत चीख-पुकार से गूंज उठा और महिलाएं जान बचाकर इधर-उधर भागने लगीं।

मधुमक्खियों के डंक से 3 से 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कवर्धा पहुंचाया गया।

अस्पताल में फिलहाल सभी महिलाओं का उपचार जारी है। अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।











