Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»क्राइम»रिटर्न के रूप में ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर ठगी करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    क्राइम

    रिटर्न के रूप में ज्यादा पैसे मिलने का लालच देकर ठगी करने वाले 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 14, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल

    बलौदाबाजार। प्रार्थी रामचंद्र वस्त्रकर निवासी श्याम कॉलोनी बलौदाबाजार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 23.07.2025 से 19.10.2025 के मध्य आरोपियों द्वारा VIP ट्रेड नामक कंपनी बनाकर 10-12% प्रतिमाह गारंटीड रिटर्न देने का झूठा प्रलोभन देकर कुल ₹8,06,640 जमा करवा लिया।

    फिर आरोपियों द्वारा जमा रकम का 12% के हिसाब से प्रतिदिन ग्रोथ हो रहा है, बाद में पैसा निकाल लेना कहा गया। प्रार्थी द्वारा पैसा वापस मांगने पर नहीं दिया गया तत्पश्चात आरोपियों द्वारा अपना मोबाइल को बंद कर लिया गया, जिससे प्रार्थी को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। आरोपियों द्वारा प्रार्थी को झांसे में लेकर ठगी एवं धोखाधड़ी किया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 307/2025 धारा 318(4),316(2),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण में ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल को उचित दिशा निर्देश दिया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर जानकारी जुटाना प्रारंभ किया गया, जिसमें सभी आरोपियों के राजस्थान से संपूर्ण ठगी का जाल फैलाने के संबंध में पता चला।

    साथ ही यह भी पता चला कि आरोपी अजमेर राजस्थान के एक धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय कारागार अजमेर में निरुद्ध है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत केंद्रीय कारागार अजमेर राजस्थान से चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा VIP ट्रेड नामक कंपनी बनाकर, रिटर्न में ज्यादा पैसे मिलने का लालच देते हुए लोगों से ठगी करना स्वीकार किया गया।

    कि प्रकरण में सभी चारों आरोपियों को आज दिनांक 13.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। *प्रकरण विवेचना में है। यदि किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी VIP ट्रेड नामक कंपनी द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है, तो वह तत्काल थाना सिटी कोतवाली अथवा साइबर सेल में उपस्थित होकर अपना रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।*

    आरोपियों के नाम

    1. अब्दुल समद उम्र 60 वर्ष निवासी रामदेवजी के चबूतरे के पास भिश्ती मोहल्ला गांधीनगर किशनगढ़ राजस्थान

    2. लोकेश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी सरदार सिंह धानी रोड रामदेव कॉलोनी किशनगढ़ राजस्थान

    3. कैलाश चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी जाटो का मोहल्ला पुलिस थाना नारायणा जिला जयपुर ग्रामीण राजस्थान

    4. धीरज गट्टानी उम्र 25 वर्ष निवासी मीरा मार्ग न्यू कॉलोनी कुचामन सिटी राजस्थान

    Hemant Baghel
    Four people were arrested for cheating people by promising them high returns.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्लफ्रेंड से मिलने गया किशोर 15 दिन बाद जंगल में मृत मिला, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
    Next Article तिल्दा नेवरा में कांग्रेस का मनरेगा बचाव संग्राम, केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    March 15, 2026

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    March 15, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.