हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा | जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर युवती के साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है। थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से अनिकेत तांडे (20 वर्ष), निवासी सोनादुला थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी युवती के घर पहुंचा और खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती को धोखे का एहसास हुआ तो उसने थाना मुलमुला में शिकायत दर्ज कराई।
मामला दर्ज और कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर के हीरापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल और मुलमुला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करें और किसी भी प्रकार के झांसे में न आएं।












