Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»क्राइम»लिफ्ट देकर सुनसान में ले जाता था… महिलाओं से लूट करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    लिफ्ट देकर सुनसान में ले जाता था… महिलाओं से लूट करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 3, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    सुहेला/हथबंद। सुहेला और हथबंद क्षेत्र में महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने सुनसान स्थान पर ले जाकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

    क्या है पूरा मामला?

    प्रार्थिया खेमेश्वरी वर्मा (50 वर्ष), निवासी ग्राम बुडगहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 07 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12 बजे वह मायके से लौटते समय एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर आ रही थी। आरोपी ने मुंह पर मास्क (स्कार्फ) लपेट रखा था।

    ग्राम भटभेरा के पहले नर्सरी के पास सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने उन्हें डरा-धमकाकर सोने-चांदी के गहने और नगदी लूट ली और फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना सुहेला में अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

    जांच के दौरान पता चला कि सिमगा-हथबंद-सुहेला मार्ग पर इसी तरीके से 3 अन्य महिलाओं के साथ भी लूट की वारदात हो चुकी है।

    संयुक्त टीम ने ऐसे पकड़ा आरोपी

    पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना सुहेला, थाना हथबंद और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

    सिमगा-हथबंद-सुहेला मार्ग के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदेही मनोज जोशी (41 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने लूट की घटनाएं स्वीकार कर लीं।

    आरोपी का तरीका और आपराधिक रिकॉर्ड

    मुंह पर मास्क लगाकर सड़क किनारे अकेली महिलाओं की तलाश करता था।

    मदद के बहाने लिफ्ट देता था।

    सुनसान स्थान पर ले जाकर डराकर गहने और नगदी लूट लेता था।

    आरोपी मूल निवासी ग्राम कुकराचुंदा थाना हथबंद है तथा अस्थाई रूप से भिलाई, जिला दुर्ग में रह रहा था।

    जांच में सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध दुर्ग जिले में चोरी के 5 आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी दुर्ग से चोरी की गई थी।

    बरामदगी

    पुलिस ने आरोपी से: लगभग ₹1,50,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवर ₹78,000 नगद, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन, धमकाने में प्रयुक्त पेंचिश कुल मिलाकर करीब ₹3 लाख मूल्य का सामान बरामद किया है।

    आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

    पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लूट की वारदातों पर बड़ा खुलासा हुआ है और महिलाओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

    Hemant Baghel
    He used to give a lift and take them to deserted places… A vicious accused who robbed women was arrested
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब के लिए पैसे नहीं दिए तो दी जान से मारने की धमकी, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Next Article नेशनल हाईवे 130B पर भीषण हादसा: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर
    Hemant Baghel

    Related Posts

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    March 15, 2026

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    March 15, 2026

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.