हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। रिपोर्टर 36 का खबर का बड़ा असर महानदी पर अस्थायी रपटा बनाकर नाका लगाकर की जा रही अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाका और अस्थायी संरचना को हटा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लवन तहसील के ग्राम चंगोरी और कसडोल तहसील के ग्राम छेछर के बीच महानदी में अस्थायी रपटा बनाकर नाका लगाया गया था, जहां से लोगों से अवैध रूप से वसूली की जा रही थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद एसडीएम बलौदाबाजार प्रकाश कोरी के नेतृत्व में गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अवैध रूप से लगाए गए नाका और अस्थायी संरचना को हटवा दिया। एसडीएम ने बताया कि नाका लगाकर अवैध वसूली करने वाले लोगों को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार लवन पेखन टोंड्रे सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण भी उपस्थित रहे।











