गोवर्धन यदु
मांढर। निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत “शिक्षा एवं प्रशिक्षण का संवर्धन” स्तम्भ अंतर्गत जायसवाल निको इंडस्ट्रीज द्वारा 17 फरवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मांढर में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में कक्षा 1 से 12वीं तक अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 54 विद्यार्थियों को पाठ्य-सामग्री प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इनमें एक विशेष बालिका को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष (मानव संसाधन) आलोक पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन और निरंतर कठिन परिश्रम अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर भी बल दिया।
कार्यक्रम में डॉ. आलोक शुक्ला ने भी बच्चों को प्रेरक व्याख्यान देते हुए लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच के महत्व को बताया।
इस अवसर पर शाला विकास समिति की सदस्य अंजनी यादव, जागृति धीवर, श्रीमती मीना कुशवाहा, प्राचार्या श्रीमती जस्सी कुरियन, माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक आर.के. साहू, प्राथमिक शाला की शिक्षिका मिथिलेश्वरी तिवारी सहित संस्थान के प्रतिनिधि मो. मोहिबुल्लाह खान, आर.एस. गौराहा, राजेन्द्र राठौर, अमित सिंह एवं शुभांशु नायक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।











