गोर्वधन यदु
निमोरा। जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा संयंत्र के आसपास के गांवों में लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एस. के. स्वेन एवं अध्यक्ष मानव संसाधन विभाग आलोक पांडे के नेतृत्व में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के “स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं” स्तंभ के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय निमोरा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में करीब 200 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान बच्चों का ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन की मात्रा और आंखों की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसिवा के सहयोग से डॉ. रवि चंद्राकर और डॉ. मिलिंद श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक मेघलता बंजारे, शिव पूजन सिंह, चंद्रकांत, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक राम निषाद सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। साथ ही ग्राम प्रधान गौरी परिधि, मानव संसाधन विभाग से मोहिबुल्लाह खान, आर.एस. गौराहा, राजेंद्र राठौर तथा शुभांशु नायक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक जांच और परामर्श प्रदान किया गया।











