हेमंत बघेल
कसडोल। प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ और पूर्व कैबिनेट मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल एवं विधायक संदीप साहू , कविता प्राणलहरे सहित दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने भरा उत्साह

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ और पूर्व कैबिनेट मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल एवं कसडोल विधायक संदीप साहू की विशेष उपस्थिति में कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम वर्मा और लवन ब्लॉक अध्यक्ष गुरुदयाल यादव के साथ-साथ सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों ने विधिवत अपना कार्यभार संभाला कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारों के साथ नई टीम का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ और पूर्व कैबिनेट मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी उन्होंने कहा यह पद केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनता के भरोसे का प्रतीक है मुझे पूर्ण विश्वास है कि दयाराम वर्मा और गुरुदयाल यादव अपनी नई टीम के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे हमारा मुख्य लक्ष्य जनता के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाना है कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विजय जांगिड़ और पूर्व कैबिनेट मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से शामिल हुए
वही विधायक संदीप साहू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती ही लोकतंत्र में जनता की जीत सुनिश्चित करती है
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें और पूर्व विधायक श् प्रतिमा चंद्राकर ने भी नवनियुक्त अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया
इस समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा, जिनमें प्रमुख रूप से सुरेन्द्र शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, कृषक कल्याण परिषद) सुमित्रा घृतलहरे (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी) हितेंद्र ठाकुर (पूर्व जिला अध्यक्ष)कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम वर्मा लवन ब्लॉक, अध्यक्ष गुरु दयाल यादव, सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, योगेश बंजारे, विशाल खुसरो, सुनीता विमल देवांगन, मनीष मिश्रा, निलु चंदन साहू, रमेश वैष्णव, पंकज जयसवाल, गोविंद मिश्रा, जागेश्वर वर्मा, चांदराम निषाद, खुशी लाल साहू, गायत्री कैवर्तय, द्वारका निर्मलकर, लक्ष्मी शंकर पूरी, राम कोसले, रुद्र शंकर कैवर्तय, कमल पटेल, अशोक पटेल, रेशम दास मानिकपुरी, नवीन मानिकपुरी, लेख राम जयसवाल, राज साहू, दीपक साहू, निरेंद्र क्षत्रीय, खिलावन डहरीया, शाहिद दांडेकर, जगाउराम पटेलगौतम साहू, भागवत थवाईत, साहिल यादव , सूर्या यादव, मिलन डहरिया, देवनारायण वर्मा, पुनि राम, गुड्डा कौशिक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











