Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»पंचायतों में कृषि चौपाल का आयोजन,27 फ़रवरी तक मिलेगी किसानों को योजनाओं की जानकारी
    छत्तीसगढ़

    पंचायतों में कृषि चौपाल का आयोजन,27 फ़रवरी तक मिलेगी किसानों को योजनाओं की जानकारी

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 10, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग एवं समवर्गीय विभागों द्वारा संयुक्त रूप से योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के उद्देश्य से 10 से 27 फरवरी 2026 तक कृषि चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। चौपाल में किसान उपस्थित होकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ ले सकते हैं।

    कृषि चौपाल का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समस्याओं का निराकरण एवं पात्र शेष किसानों का सत्यापन कर नवीन पंजीयन करना है। योजना का उद्देश्य कृषि भूमिधारक पात्र कृषक परिवारों को कृषि आदान सामग्री की पूर्ति सुनिश्चित् करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत् पंजीकृत पात्र कृषकों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की राशि दो-दो हजार की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

    उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत राज्य में सबसे अधिक 127367 किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हुआ है। कृषि चौपाल में पीएम-किसान योजना अंतर्गत किसानों के पंजीयन की स्थिति, ई-केवायसी, भूमि विवरण, बैंक आधार सीडिंग, संदिग्ध पंजीयनों की पहचान एवं सत्यापन तथा पंजीकृत हितग्राहियों द्वारा एग्री स्टेक के माध्यम से फार्मर आईडी निर्माण आदि की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है जिससे कि आगे भी पीएम-किसान योजना का निरंतर लाभ प्राप्त कर सके। साथ ही पीएम-किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत पंजीकृत लघु एवं सीमांत किसान जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के मध्य है उन्हे केन्द्र सरकार की पेंशन योजना प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए, ग्राहक सेवा केन्द्रों के माध्यम से पंजीयन कराया जा रहा है ।

    प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य में चना, मसूर एवं सरसों फसलों की खरीदी हेतु जानकारी देना एवं पंजीयन करना। इस योजना हेतु जिले के 5 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति बलौदाबाजार, अमेरा, धुर्राबांधा, सिमगा एवं कसडोल को अधिसूचित किया गया है। किसान, उक्त सहकारी समितियों अथवा ग्राहक सेवा केन्द्रों में संपर्क कर एनसीसीएफ की पोर्टल ई-समयुक्ति में अपना पंजीयन करा सकते हैं।

    साथ ही खरीफ फसलों हेतु उर्वरकों का अग्रीम उठाव अपने संबंधित सहकारी समितियों के माध्यम से वर्तमान में कर लेवें, ताकि बाद में उर्वरक की कमी की समस्या न हो। किसानों को शिविर में प्राकृतिक खेती की जानकारी प्रदान की जावेगी। साथ ही प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले आदान सामग्रियों के निर्माण एवं उपयोग तथा लाभ के संबंध में अवगत कराया जावेगा।

    किसान भाई खेती-किसानी के प्रयोग में आने वाली आदान सामग्रियों जैसे – खाद, उन्नत बीज, कृषि यंत्र, पौध संरक्षण, कीटव्याधि एवं उन्नत कृषि तकनीक आदि की जानकारी एवं सलाह प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कृषि कार्यों एवं योजनाओं के संबंध में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उचित निराकरण करा सकते है

    Hemant Baghel
    farmers will get information about the schemes till 27 February. Krishi Chaupal organized in Panchayats
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्व मंत्री ने खिलौरा में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
    Next Article भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी सुकमा भाजपा पदाधिकारीयों के साथ किया संगठनात्मक बैठक
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    March 15, 2026

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    March 15, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.