Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देवपुर नेचर कैंप में 18–19 मार्च को फोटोग्राफी कार्यशाला, वनकर्मियों और युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

    बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की सख्त कार्रवाई

    कांशीराम साहब की जयंती पर बलौदाबाजार में बसपा की विशाल जनसभा, हजारों लोग हुए शामिल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 17
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»भाटापारा»पाइप की कमी से सेमरिया-ब में पेयजल संकट, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी
    भाटापारा

    पाइप की कमी से सेमरिया-ब में पेयजल संकट, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 11, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमृत साहू 

    भाटापारा। विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरिया-ब में इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पीएचई विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) में पाइप की कमी के कारण क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत नहीं हो पा रही है, जिससे गांव में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    सरपंच महेश्वरी हीरामणी यदु ने बताया कि लंबे समय से गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन कई स्थानों पर खराब हो चुकी है, लेकिन विभाग में आवश्यक पाइप उपलब्ध नहीं होने के कारण मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है।

    ग्रामीणों के अनुसार कई दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है, जिसके कारण ग्राम पंचायत के कई मोहल्लों और वार्डों में पेयजल का संकट गहरा गया है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही समस्या और भी गंभीर हो गई है।

    पानी की कमी के चलते महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई परिवार निजी साधनों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।

    ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पीएच विभाग के अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। ग्रामवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवश्यक पाइप की व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाए, ताकि गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके।

    साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देकर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है।

    Hemant Baghel
    causing severe hardship to villagers Lack of pipes causes drinking water crisis in Semriya-B
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर्म्स एक्ट में नैला पुलिस की कार्रवाई: दो युवक गिरफ्तार, चाकू बरामद
    Next Article ब्रेकिंग न्यूज़ जिला जेल जांजगीर में प्रशासन की बड़ी दबिश, ADM और ADL SP के नेतृत्व में चल रही छापे की कार्रवाई
    Hemant Baghel

    Related Posts

    देवपुर नेचर कैंप में 18–19 मार्च को फोटोग्राफी कार्यशाला, वनकर्मियों और युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

    March 17, 2026

    बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की सख्त कार्रवाई

    March 16, 2026

    कांशीराम साहब की जयंती पर बलौदाबाजार में बसपा की विशाल जनसभा, हजारों लोग हुए शामिल

    March 16, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    देवपुर नेचर कैंप में 18–19 मार्च को फोटोग्राफी कार्यशाला, वनकर्मियों और युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

    बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की सख्त कार्रवाई

    कांशीराम साहब की जयंती पर बलौदाबाजार में बसपा की विशाल जनसभा, हजारों लोग हुए शामिल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.