Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झांसा: ₹6.25 लाख की साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
    अन्य

    इंस्टाग्राम पर सस्ते कपड़ों का झांसा: ₹6.25 लाख की साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 3, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    भाटापारा। इंस्टाग्राम पर सस्ते दाम में कपड़े बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को भाटापारा ग्रामीण पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला से ₹6,25,239 की ठगी की थी।

    घटना का विवरण

    प्रार्थिया भुवनेश्वरी साहू, निवासी ग्राम तरेंगा ने दिनांक 16.02.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12.01.2026 को उनके इंस्टाग्राम आईडी पर सस्ते दर में कपड़े खरीदने का विज्ञापन आया। लिंक क्लिक करने पर मैसेज प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्होंने कुर्ती की कीमत पूछी और क्यूआर कोड के माध्यम से ₹1600 का भुगतान किया।

    इसके बाद आरोपियों ने कम कीमत में अधिक सामान देने और राशि रिफंड करने का लालच देकर अलग-अलग चार्ज (बिलिंग, जीएसटी, डिलीवरी, रिफंड आदि) के नाम पर कुल ₹6,25,239 जमा करा लिए, लेकिन न तो सामान भेजा और न ही रकम लौटाई।

    रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 83/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    जांच एवं गिरफ्तारी

    पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में साइबर सेल की टेक्निकल टीम ने इंस्टाग्राम आईडी और क्यूआर कोड का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में पता चला कि आरोपी जयपुर (राजस्थान) से साइबर ठगी का रैकेट संचालित कर रहे हैं।

    इनपुट मिलने पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जयपुर में दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सस्ते कपड़े उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करना स्वीकार किया।

    ठगी का तरीका

    आरोपी इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल एड के जरिए सस्ते दाम में महिलाओं के कपड़े, लहंगे, सूट आदि का ऑफर देते थे। कैश ऑन डिलीवरी सुविधा नहीं होने की बात कहकर क्यूआर कोड से भुगतान कराया जाता था। इसके बाद विभिन्न चार्ज के नाम पर बार-बार पैसे वसूले जाते थे। व्हाट्सएप चैट के जरिए ग्राहकों को झांसे में लिया जाता था।

    अन्य खुलासे

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ देश के 17 राज्यों में इसी पैटर्न पर 181 साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों से ठगी में इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    रामकिशोर मीणा (25 वर्ष), निवासी ग्राम गोकुलपुरा भूमिहवाली ढाणी, तहसील बस्सी, जिला जयपुर (राजस्थान)

    रविंदर मीणा (26 वर्ष), निवासी ग्राम गोकुलपुरा, तहसील बस्सी, जिला जयपुर (राजस्थान)

    दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस इस साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

    Hemant Baghel
    Lured with cheap clothes on Instagram: 2 accused of cyber fraud of ₹6.25 lakh arrested from Jaipur
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेशनल हाईवे 130B पर भीषण हादसा: ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर
    Next Article बलौदाबाजार बिग ब्रेकिंग भीषड़ सड़क हादसा यात्री बस को पीछे से आ रही ट्रक ने मारी टक्कर
    Hemant Baghel

    Related Posts

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    March 15, 2026

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    March 15, 2026

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.