हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। जिले में पुलिस की विशेष पहल “समाधान सेल” के माध्यम से लगातार आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना गिधपुरी पुलिस ने जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में आमजनों की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “समाधान सेल” की शुरुआत की गई है। इस हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए कोई भी व्यक्ति अपराध से संबंधित सूचना या शिकायत दे सकता है।
दिनांक 10 मार्च 2026 की रात समाधान सेल में मिली सूचना पर थाना गिधपुरी की पुलिस टीम ने ग्राम तेलासी के मुक्तिधाम के पास घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,52,000 नकद, 52 पत्ती ताश, 02 मोटरसाइकिल और 07 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
धर्मेंद्र उर्फ राजा डहरिया (28) – ग्राम अमसेना, थाना खरोरा, जिला रायपुर
मुकेश कुमार मनहरे (34) – ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर
श्रवण जोशी (51) – ग्राम कोडापार, थाना खरोरा, जिला रायपुर
राहुल मनहरे (34) – ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर
मालिक राम डहरिया (35) – ग्राम कोडापार, थाना खरोरा, जिला रायपुर
आनंद बंजारे (40) – ग्राम भंडारपुरी, थाना खरोरा, जिला रायपुर
अजीत सुरतांगे (35) – ग्राम सुंदरी, थाना पलारी











