हेमंत बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आईटी सेल प्रकोष्ठ) ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनीष कुमार साहू को पुनः प्रदेश प्रभारी महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही प
हली सूची में कुल 17 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की गई है।
मनीष साहू वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव के रूप में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले भी वे आईटी सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रभारी महामंत्री, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
वे कसडोल विधायक एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) संदीप साहू के निज सचिव के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में आकाशवाणी रायपुर से जुड़े हुए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।
मीडिया से चर्चा के दौरान मनीष कुमार साहू ने कहा कि धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कपालफोड़ी से निकलकर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी मिलना गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, नेतृत्व और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि माता कर्मा, माता राजिम, माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी उन्हें और अधिक समर्पण के साथ समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी। इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।












