हेमंत बघेल
जांजगीर चांपा। चौकी नैला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मार्च 2026 को सूचना मिली कि कुछ युवक हथियार लेकर क्षेत्र में लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष) और देवराज कुमार सूर्यवंशी (20 वर्ष) निवासी नैला के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नैला भवानी सिंह चौहान एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।











