हेमंत बघेल
जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत शराब पीने के लिए पैसे मांगकर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र (46 वर्ष), पिता गंगाराम यादव, निवासी ग्राम गंगाजल, जिला जांजगीर चांपा है।
क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी चंद्रिका प्रसाद आजाद, निवासी गंगाजल द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे गांव का सुरेश यादव उसके घर के पास पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट के आधार पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 66/26 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
नवागढ़ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।











