हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कड़ी में कसडोल क्षेत्र के सक्रिय युवा नेता सिद्धांत मिश्रा ‘मानव’ को बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

जमीनी नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सिद्धांत मिश्रा ‘मानव’ का राजनीतिक सफर पूरी तरह जमीनी स्तर से जुड़ा रहा है। वे ग्राम पंचायत छरछेद के उपसरपंच रह चुके हैं, जिसे जिले की प्रगतिशील और स्वच्छ पंचायतों में गिना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कसडोल जनपद पंचायत अध्यक्ष के रूप में भी अहम जिम्मेदारी निभाई है। वर्तमान में वे जनपद सदस्य प्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए ग्रामीण विकास कार्यों में योगदान दे रहे हैं।
पार्टी सूत्रों का मानना है कि उनकी नियुक्ति कांग्रेस विचारधारा के प्रति निष्ठा, सक्रियता और अनुभव का सम्मान है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनहित के मुद्दे और प्रभावी ढंग से उठाए जाएंगे।
“हर यूथ से हर बूथ तक” का दिया संदेश
नियुक्ति के बाद सिद्धांत मिश्रा ‘मानव’ ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा, “यह पद मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। मैं जिला कांग्रेस कमेटी की टीम के साथ मिलकर काम करूंगा और कांग्रेस के विचारों को ‘हर यूथ से हर बूथ तक’ पहुंचाने का प्रयास करूंगा।”
इस अवसर पर कसडोल और बलौदाबाजार क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।












