Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»बलौदाबाजार  पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से आयोजित किया गया आनलाइन लाइव KHAKI TALKS
    छत्तीसगढ़

    बलौदाबाजार  पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से आयोजित किया गया आनलाइन लाइव KHAKI TALKS

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 7, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। पुलिस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के तहत KHAKI TALKS कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत लाइव रहकर विभिन्न विषयों जैसे साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, बाल अपराध, महिला अपराध आदि विभिन्न अधिनियमों के संबंध में जानकारी लगातार दिया जा रहा है।

    इसी कड़ी में छठवें एपिसोड के तहत आज दिनांक 07.02.2026 दिन शनिवार दोपहर 02.00 बजे से बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव रहकर पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता द्वारा यातायात नियमों का पालन तथा वाहनों से खतरनाक स्टंट करने वाले नाबालिक बालको एवं छात्रों में जागरूकता के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया। इस दौरान Balodabazar police Facebook पेज को फॉलो एवं लाइक कर लोग यातायात जागरूकता संबंधी लाइव KHAKI TALKS कार्यक्रम के सहभागी बने।

    विगत कुछ दिनों से कसडोल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्कूलों में नाबालिग बालकों एवं छात्रों का चारपहिया एवं बाईक आदि में खतरनाक स्टंट करते हुए विभिन्न वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं। उक्त सभी वीडियो को मुख्य विषय के रूप में चयनित करते हुए भावना गुप्ता द्वारा KHAKI TALKS के माध्यम से बताया गया कि सोशल मीडिया में रील आदि को देखकर, स्कूलों के छात्र एवं नाबालिग बालक ऐसे खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। यह उनके लिए अत्यंत खतरनाक साबित हो सकता है, थोड़ी सी भी गलती उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए स्कूल के प्राचार्य एवं पालकगण सदैव छात्रों एवं अपने बालकों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करें ऐसे किसी भी कृत्य के लिए उन्हें संभावित खतरे के प्रति लगातार आगाह करें।

     

    विशेष कर पालक, अपने नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार से स्पीड बाइक या अन्य कोई वाहन आदि चलाने ना दें। ऐसा कोई भी खतरनाक स्टंट यातायात नियमों की उल्लंघन की श्रेणी में आता है, जिसके लिए संबंधित वाहन चालक एवं वाहन मालिक के अतिरिक्त नाबालिग बालकों के परिजनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के परिजन अपने बच्चों की नियमित रूप से निगरानी करें, उन्हें अच्छे बुरे के बारे में जानकारी दें, जिससे बच्चे एवं छात्र यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहे एवं नियमों का पालन करें।

    कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हेमसागर सिदार एवं  संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दिया गया। साथ ही नाबालिक बालको एवं छात्रों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन पर की जाने वाली कार्यवाही एवं विभिन्न अधिनियमों के संबंध में भी विस्तार पूर्वक बताया गया। लाइव कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल सिमगा, पलारी, लवन सहित कई स्कूल एवं संस्थाओं के बच्चे एवं अन्य नागरिक सहित आनलाइन हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए तथा उनके द्वारा संपूर्ण ऑनलाइन लाइव कार्यक्रम की सराहना की गई।

    Hemant Baghel
    KHAKI TALKS
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूने मकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    Next Article प्रगतिशील छग सतनामी समाज का जिला स्तरीय बैठक संपन्न, गिरौदपुरी मेला में तीन दिवसीय निःशुल्क भोजन भंडारा
    Hemant Baghel

    Related Posts

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    March 15, 2026

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    March 15, 2026

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस की कार्रवाई, 4 पुरुष व 2 महिलाएं गिरफ्तार

    घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुई थी घटना

    कसडोल में मरार पटेल समाज भवन का लोकार्पण, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.