गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा । अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल की जयंती शुक्रवार को तिल्दा नेवरा स्थित कांग्रेस भवन में कृषक दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके योगदान को याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पं. श्यामाचरण शुक्ल द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में किए गए कार्य आज भी याद किए जाते हैं। विशेष रूप से भाटापारा शाखा नहर निर्माण कार्य को किसानों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया, जिससे सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ और क्षेत्र के कृषकों को सीधा लाभ मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलदाऊ साहू, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु (तिल्दा नेवरा), मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोतीलाल हिंदुजा, जिला कांग्रेस ग्रामीण उपाध्यक्ष सुनील सोनी, के. कृष्णामूर्ति, अनिल बत्रा, कैलाश गांधी, अनिल सिंह, दृरिका शर्मा, बलराम वर्मा एवं विनोद वर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेताओं ने पं. श्यामाचरण शुक्ल के आदर्शों पर चलने और किसानों के हित में कार्य करते रहने का संकल्प लिया











