हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहु द्वारा रायपुर-सारंगढ़ सडक मार्ग क्रमांक 130बी में दुर्घटना के मामलों में कमी लाने हेतु आज दिनांक 05/02/2026 को रायपुर-सारंगढ़ सडक मार्ग क्रमांक 130बी में भारत सरकार सडक परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा परिभाषित विगत 03 वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 में घटित दुर्घटनाओं के आधार पर चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट में दुर्घटनाओं के कारण एवं उसमे कमी लाने के लिए NHAI, PWD, RTO के अधिकारियों के साथ ब्लैक स्पॉट घोटिया मोड, गोडा पुल, डोटोपार चौक, हडहा चौक कसडोल, गिधौरी चौक का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

संयुक्त टीम में शामिल डी.एस. ठाकुर सब इंजीनियर, श्रवण ध्रुव परिवहन विभाग, मनोज मांडले आई रेड प्रभारी के साथ पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण में दुर्घटनाओ के कारण के आधार पर एवं तकनीकी टीम के द्वारा रोड में बदलाव, संकेतक, रोड डायवसन, प्रकाश व्यवस्था, रोड मार्किंग पेंट, बुल नोज, रम्बल स्ट्रीप, सोलर स्टट, पोलार्ड पाइप को दुरुस्त करने पर जोर दिया* गया, जिन्हें उक्त सुधार अविलंब कराने की हिदायत दी गई है।

साथ ही रोड में नो-पार्किंग जोन पर अपनी गाड़ी खडी करने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण में टीम के सांथ थाना पलारी, कसडोल, गिधौरी की पुलिस टीम उपस्थित रही।











