Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार: मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद

    भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4.95 लाख परिवारों को 495 करोड़ रुपये किए अंतरित

    एक ही रात में 6 वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमला व लूट के मामलों में बड़ी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4.95 लाख परिवारों को 495 करोड़ रुपये किए अंतरित
    अन्य

    भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4.95 लाख परिवारों को 495 करोड़ रुपये किए अंतरित

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 25, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राज्य के 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए 495 करोड़ 96 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में अंतरित की। यह राशि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की गई।

    बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित राशि अंतरण समारोह में मुख्यमंत्री का पारंपरिक खुम्हरी पहनाकर स्वागत किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए कुल 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं।

    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 23 हजार 568 हितग्राहियों के खातों में 23 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की जनता को शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के माध्यम से उन मजदूरों को आर्थिक संबल दिया जा रहा है, जो स्वयं की जमीन नहीं होने के कारण दूसरों के खेतों में मजदूरी करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष दी गई राशि का हितग्राहियों ने बेहतर उपयोग किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने “मोदी की गारंटी” के तहत अधिकांश वादों को पूरा किया है, जिसमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, महतारी वंदन योजना और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपये में खरीदी शामिल है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए धान की अंतर राशि होली से पहले ही जारी कर दी गई थी। साथ ही सिंचाई परियोजनाओं के लिए 10 हजार 500 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे अधिक से अधिक खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके।

    उन्होंने सुरभि गोधन योजना के तहत प्रत्येक जिले में गोधन के लिए सुविधायुक्त केंद्र स्थापित करने और कोरोना काल के बिजली बिल बकाया के समाधान के लिए नई योजना शुरू करने की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है और बस्तर क्षेत्र में जल्द ही शांति और विकास का नया दौर शुरू होगा।

    राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचा रही है, जिससे भ्रष्टाचार की संभावना समाप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और करीब 60 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं चेक वितरित किए। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के 13 समूहों को 15 लाख रुपये, मछली पालन विभाग के हितग्राहियों को महाजाल एवं आइस बॉक्स, स्वामित्व कार्ड, युवाओं को नियुक्ति पत्र, कृषि उपकरण और दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल प्रदान किए गए।

    इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

    Hemant Baghel
    rupaye kie antarit A major gift to landless laborers: Chief Minister Vishnu Dev Sai transferred Rs 495 crore to 4.95 lakh families.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक ही रात में 6 वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमला व लूट के मामलों में बड़ी कार्रवाई
    Next Article लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार: मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद
    Hemant Baghel

    Related Posts

    लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार: मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद

    March 25, 2026

    एक ही रात में 6 वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमला व लूट के मामलों में बड़ी कार्रवाई

    March 24, 2026

    रिपोर्टर36 का खबर का असर: देवरुंग स्कूल के प्रधानपाठक को बीईओ का नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब—15 छात्रों पर 4 शिक्षक मामले में बढ़ा विवाद

    March 24, 2026
    Top Posts

    लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार: मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद

    March 25, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार: मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद

    March 25, 2026

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026
    Our Picks

    लूट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार: मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में इस्तेमाल बाइक व नकदी बरामद

    भूमिहीन मजदूरों को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4.95 लाख परिवारों को 495 करोड़ रुपये किए अंतरित

    एक ही रात में 6 वारदातों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानलेवा हमला व लूट के मामलों में बड़ी कार्रवाई

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.