गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ आंदोलन सहित प्रदेश के विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर 17 मार्च 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक में विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम Deepak Baij के नेतृत्व में आयोजित होगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) Shailesh Nitin Trivedi ने रेस्ट हाउस में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को रायपुर पहुंचने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस आंदोलन में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी Sachin Pilot, पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Charandas Mahant तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री T. S. Singh Deo की प्रमुख उपस्थिति रहेगी।
बैठक में बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सतीश अग्रवाल, तिल्दा नेवरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर प्रभारी सौरभ मिश्रा, शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा, राम गिडलानी, मोती हिंदुजा, सुनील सोनी, गोवर्धन यदु, लक्ष्मी नारायण वर्मा, नीरज राठी, अनुप रावानी, प्रकाश मेघानी, कैलाश गांधी, संतोष सक्सेना, देवेंद्र वर्मा, जनपद सदस्य द्वारिका शर्मा, हेम लाल साहू, निखिल माडले, सनत सेन, नानकराम छाबड़िया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।











