हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। दिनांक 06.02.2026 को प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की आरोपी निखिल ठाकुर द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से उसका प्राइवेट फोटो शेयर किया गया है, जिससे उसके परिवार में उसकी छवि खराब हो रही है तथा उसकी बदनामी हो रही है। प्रार्थिया द्वारा मना करने पर भी आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देकर फोटो अपलोड किया गया है, जिससे प्रार्थिया मानसिक रूप से परेशान है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 103/2026 धारा 79,351(2) बीएनएस 67 आई.टी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी निखिल ठाकुर को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को बदनाम करने की नीयत से उसका प्राइवेट फोटो इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से शेयर करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 06.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।आरोपी- निखिल ठाकुर उम्र 29 वर्ष निवासी सिविल लाइन बलौदाबाजार थाना सिटी कॉलोनी











