हेमंत बघेल
बलौदाबाजार जिला से सबसे बड़ी खबर ACB की पलारी जनपद में बड़ी कार्यवाही,
भ्रष्टाचार पर एसीबी का हथौड़ा जनपद पंचायत पलारी के SDO 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जनपद पंचायत पलारी में तैनात उप संभागीय अधिकारी (एसडीओ) गोपाल कृष्ण शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB की टीम ने आज गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया
आरोपी अधिकारी ने एक आवेदक से एक लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से 25 हजार रुपए लेते हुए उसे दबोचा गया
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति का राजस्व संबंधी कार्य एसडीओ कार्यालय में लंबित था
आरोप है कि एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा उस कार्य को निपटाने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे
परेशान आवेदक ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी,शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया था
आज जब आवेदक एसडीओ को 25 हजार रुपए की पहली किश्त दे रहा था, ACB ने मौके पर दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
एसीबी अधिकारियों ने फिलहाल आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ जारी है
इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है,ACB की इस कार्रवाई से आम जनता में संतोष भी है
और भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मच गया है फिलहाल ACB मामले की जांच कर रही है और आरोपी अधिकारी को न्यायालय भेजने की तैयारी है..
कुछ देर बाद पूरा मामला सामने आ जाएगा











