हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। जिले के गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत दलदली बांध में बुधवार को सुबह 11 बजे एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने गिरौदपुरी चौकी को इसकी सूचना दी इसके बाद गिरौदपुरी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों ने हत्या का आशंका जाते हैं और पूरे मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की है परिजनों ने बताया कि युवक अपने मित्रों के साथ घूमने निकला था अचानक से लाश मिलने से उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है मृतक की पहचान भिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लिमतरी गांव निवासी अमर कुर्रे पिता छतराम कुर्रे के रूप में हुई है।











