हेमंत बघेल
बलौदा। थाना बलौदा क्षेत्र अंतर्गत बुडगहन चौक में स्थित एक कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

क्या है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.02.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर बच्चों के कपड़े एवं नगदी चिल्लर राशि चोरी कर ली गई। मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(4), 305 (a) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना बलौदा पुलिस ने तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही विनोद देवार (उम्र 20 वर्ष), निवासी देवार पारा, बलौदा को हिरासत में लिया। कड़ाई एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी के पास से बच्चों के कपड़े एवं नगदी रकम कुल लगभग ₹2,857/- बरामद कर जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर एवं प्रहलाद कश्यप का विशेष योगदान रहा।
बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।











