हेमंत बघेल
सिमगा। प्रार्थी सक्षम जायसवाल निवासी टीहूपारा सिमगा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 05.02.2025 को रात्रि के समय जब वह घर वापस आया, तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर अलमारी में रखे ₹30,000 कीमत मूल्य के सोने के जेवर नहीं थे। साथ ही अलमारी का सामान भी बिखरा हुआ था।आरोपी चोर द्वारा उक्त सामान को चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 57/2026 धारा 331(4),305(ए),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी झग्गर निषाद एवं मनीष गायकवाड को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर को सूना पाकर रात्रि के समय उसके घर में चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों से चोरी का ₹28,000 कीमत मूल्य का सोने का जेवर बरामद किया गया है तथा प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 06.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. झग्गर निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी टीहूपारा सिमगा थाना सिमगा
2. मनीष गायकवाड उम्र 20 वर्ष निवासी टीहूपारा सिमगा थाना सिमगा











