हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जनसंवाद श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में गुरुवार को प्रातः 11 बजे से होग़ा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा होंगे एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा करेंगे।

श्रमिक सम्मेलन में विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1242 हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न योजना अंतर्गत उनके खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से 1,04,23,000 रूपये हस्तांतरित की जायेगी।











