Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»कसडोल»वन अग्नि सुरक्षा हेतु अर्जुनी परिक्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन
    कसडोल

    वन अग्नि सुरक्षा हेतु अर्जुनी परिक्षेत्र में कार्यशाला का आयोजन

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelFebruary 11, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत वनाग्नि से सुरक्षा हेतु एक व्यापक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी अग्नि सीज़न 2026 के दौरान वनों को आग से सुरक्षित रखने हेतु ग्रामीणों, वन प्रबंधन समितियों एवं वन अमले की सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

    कार्यशाला में वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने ग्रामीणों एवं वन प्रबंधन समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वनाग्नि की किसी भी घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग तक पहुंचाएं तथा आग की रोकथाम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि समय पर सामूहिक प्रयास किए जाएं तो “शून्य वनाग्नि घटना” का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर वनों में आग लगने के प्रमुख कारणों एवं उनसे होने वाले पर्यावरणीय, वन्यजीव एवं मानवीय दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    जनजागरूकता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गिरौदपुरी विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वनाग्नि विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कविता पाठ एवं चित्रकला के माध्यम से वनाग्नि से होने वाले नुकसान को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया। छात्रों की इस सहभागिता को सभी ने सराहा।

    कार्यशाला में उपस्थित वन प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी वनाग्नि के कारणों, अनुभवों एवं स्थानीय स्तर पर अपनाए गए उपायों को साझा किया गया। पिछले पाँच वर्षों के आँकड़ों के आधार पर अर्जुनी, थरगाँव, महराजी एवं खोसड़ा वन प्रबंधन समितियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, सतर्कता एवं सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इन समितियों के प्रयासों को अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में प्रस्तुत किया गया।

    कार्यशाला में प्रशिक्षु सहायक वन संरक्षक गुलशन कुमार साहू, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल डब्बू साहू, मीनाक्षी साहू, रूपेश्वरी दीवान सहित अन्य वन अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के सरपंच, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, गिरौदपुरी एवं अर्जुनी विद्यालय के छात्र-छात्राएँ तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।

    Hemant Baghel
    Workshop organized in Arjuni area for forest fire safety
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहासमुंद : शराब के नशे में धुत मिला वर्दीधारी आरक्षक, वीडियो वायरल — अनुशासन पर उठे सवाल
    Next Article निजी हॉटल सहित अन्य आवासीय इकाइयों का टुरिज्म बोर्ड के साथ कराना होग़ा पंजीयन
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    March 15, 2026

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    March 15, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.