हेमंत बघेल
बलौदाबाजार। युवा कांग्रेस संगठन में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी अब तेज हो गई है। जिले भर में युवा नेताओं की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है और विभिन्न पदों के लिए दावेदारी को लेकर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं।

इसी क्रम में कसडोल ब्लॉक से युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी छोटा चौहान ने जिला युवा कांग्रेस बलौदा बाजार में अपनी दावेदारी को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं। वर्तमान में मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत छोटा चौहान अपने कार्यकाल के दौरान संगठन के कार्यक्रमों, बैठकों और जनसंपर्क अभियानों में लगातार सक्रिय रहे हैं।
सोशल मीडिया और प्रचार-प्रसार के माध्यम से संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। यही वजह है कि संगठन के भीतर उनकी पकड़ मजबूत मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए छोटा चौहान लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क साध रहे हैं और संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत हैं। युवाओं के बीच उनकी बढ़ती सक्रियता और पकड़ को देखते हुए उनकी दावेदारी को भी मजबूत माना जा रहा है।
फिलहाल, चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में दावेदारों के बीच मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना












