हेमंत बघेल
कसडोल । के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल Kasdol Community Health Centre में जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक विधायक संदीप साहू Sandeep Sahu की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल के सुधार, रखरखाव तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें और मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। इसके बाद अस्पताल में वर्तमान में चल रहे सुधार कार्यों और आगामी कार्य योजना पर चर्चा हुई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगल्ले ने एजेंडावार कई प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

प्रस्तावों में अस्पताल भवन की मरम्मत व रंगरोगन, लैब के लिए रीएजेंट सामग्री और आवश्यक दवाइयों की खरीदी, एनआरसी रूम का सुधार एवं बच्चों के लिए प्ले एरिया की व्यवस्था, हॉस्पिटल वार्ड के बाथरूम, खिड़की और दरवाजों की मरम्मत, वाटर कूलर की व्यवस्था, फार्मासिस्ट, स्वीपर और चौकीदार की नियुक्ति, कर्मचारियों के वेतन वृद्धि, लैब और एनआरसी के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदी, पार्किंग एवं लैब शेड निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विधायक Sandeep Sahu ने बीएमओ को सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों के साथ शिष्ट व्यवहार रखने की भी हिदायत दी।
बैठक में जनपद पंचायत कसडोल के अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि तथा अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।











