Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
    अन्य

    06 जिलों से जिलाबदर बदमाश जांजगीर में छिपकर रह रहा था, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJuly 28, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    जांजगीर-चांपा। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आदतन बदमाश के खिलाफ जांजगीर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी 6 जिलों से निष्कासित होने के बावजूद अपनी पहचान छिपाकर जांजगीर में किराए के मकान में रह रहा था।

    पुलिस के अनुसार, ग्राम बिरगहनी थाना बलौदा निवासी शांतनु शांडेय (40 वर्ष) के खिलाफ पूर्व में थाना बलौदा द्वारा जिलाबदर की कार्रवाई का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी को भेजा गया था। सुनवाई के बाद मार्च 2026 में जिला दंडाधिकारी ने उसे एक वर्ष के लिए जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और शक्ति जिले की सीमा में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया था।

    मंगलवार को सूचना मिली कि शांतनु शांडेय अपनी पहचान छिपाकर जांजगीर शहर में किराए के मकान में रह रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम से विवाद भी किया।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, तहसील कार्यालय जांजगीर के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जिलाबदर आदेश के उल्लंघन को लेकर अलग से वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

    यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार एवं आरक्षक रज्जु लाल रात्रे की विशेष भूमिका रही।

    Hemant Baghel
    A criminal exiled from six districts was hiding in Janjgir; the police arrested him and sent him to jail.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरोरा पंचायत में अवैध शराब बिक्री रोकने ग्रामीणों की बैठक, महिला कमांडो ग्रुप बनाने का प्रस्ताव
    Next Article जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, 3 फरार आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाला गिरफ्तार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.