Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी
    अन्य

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 15, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। जिले के उपवनमंडल कसडोल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 377 में शासन की महत्वाकांक्षी योजना राज्य कैंपा मद से किए गए पौधारोपण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्ष 2022-23 में परिसर उत्तर महराजी क्षेत्र के लगभग 8 हेक्टेयर रकबे में 8800 पौधे लगाए गए थे, जिसके लिए शासन द्वारा लाखों-करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था।

    मगर हैरानी की बात यह है कि तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां लगाए गए पौधों की हालत बेहद खराब है। मौके पर देखने पर पता चलता है कि कुल पौधों में से केवल लगभग 10 प्रतिशत पौधे ही जीवित नजर आ रहे हैं, जबकि करीब 90 प्रतिशत पौधे पूरी तरह सूख चुके हैं या मरने की कगार पर हैं।

    वन विभाग के नियमों के अनुसार पौधारोपण के बाद कम से कम 5 वर्षों तक उसकी नियमित देखरेख, सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी विभाग की होती है, ताकि पौधे बड़े होकर जंगल का रूप ले सकें। लेकिन यहां की स्थिति बिल्कुल उलट दिखाई देती है। तीन साल बाद भी पौधों की वृद्धि लगभग शून्य है। कई पौधे आज भी उसी हालत में दिखाई दे रहे हैं जैसे रोपण के समय लगाए गए थे — मुश्किल से एक फीट तक भी उनकी बढ़ोतरी नहीं हुई है।

    सबसे बड़ी बात यह है कि इतने बड़े पौधारोपण कार्य की निगरानी के लिए मौके पर कोई कर्मचारी दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोगों का कहना है कि पौधों की देखरेख के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की गई है।

    चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि कक्ष क्रमांक 377 में पदस्थ वन रक्षक ललित कुमार वर्मा को भी यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि पौधों की देखरेख कितने वर्षों तक की जानी है और इस कार्य के लिए शासन द्वारा कितनी राशि स्वीकृत की गई थी।

    ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि जब वन संपदा की सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपी गई है, वही अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम नजर आ रहे हैं, तो फिर जंगलों की रक्षा आखिर कैसे होगी?

    करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि पौधारोपण इस तरह सूख जाए तो यह न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के नाम पर की जा रही योजनाओं की वास्तविकता भी उजागर करता है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करते हैं या यह मामला भी फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।

    इनका कहना 

    उसको एक बार फील्ड में वेरिफाई करना पड़ेगा, मै भी एक बार देख नहीं पाया हूं, फिलहाल मै अभी प्रवेशन में हूं , काफी सारा काम धाम था उसको देखते हैं, फील्ड में देखते है जो रिकवरी निकलेगा, जो नियंमतः कार्रवाई करेंगे।

    गुलशन साहू, एसडीओ प्रशिक्षु अर्जुनी 

    Hemant Baghel
    800 trees in the Arjuni Forest Range remains green only on paper. Crores have been spent under CAMPA yet 90% of the plants have withered. The 'Greenery Scheme' for 8
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा
    Next Article ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    March 15, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    March 15, 2026

    रेस्ट हाउस में  शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ली बैठक, मनरेगा बचाओ आंदोलन को लेकर कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.