गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा। रायपुर जिले के तिल्दा नगर की पुरानी बस्ती स्थित मां मावली मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शारदीय (क्वांर) नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवरात्र पर्व के आयोजन को लेकर गुरुवार को मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्व को धूमधाम से मनाने के संबंध में चर्चा की। पर्व की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

मंदिर समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को सायंकाल घट स्थापना एवं ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के साथ नवरात्र पर्व का शुभारंभ होगा। वहीं, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को ज्योति कलशों का विसर्जन किया जाएगा।
751 रुपये में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने की व्यवस्था
मां मावली मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपने नाम अथवा परिवार के किसी सदस्य के नाम पर ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने की अपील की है। इसके लिए 751 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इच्छुक श्रद्धालु 11 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे तक रसीद कटवाकर ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करा सकते हैं।
इसके लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन (मोबाइल: 7000354515), उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु (मोबाइल: 9300844077), सचिव शिवकुमार तिवारी (मोबाइल: 9300844033) एवं कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा (मोबाइल: 9926603007) से संपर्क किया जा सकता है।
नौ दिनों तक होंगे धार्मिक आयोजन
मां मावली दाईं के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि माता के दरबार में आने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शांति एवं सुख की अनुभूति होती है। नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, जसगीत, माता सेवा, जगराता सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
बाहर से आने वाली जसगीत एवं माता सेवा की टोलियां भी माता के दरबार में अपनी कला का प्रदर्शन करती हैं। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली टीमों को मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया जाता है।
इस वर्ष नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर समिति के सचिव शिवकुमार तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों एवं महिलाओं की टोलियां तैयार की गई हैं। ये टोलियां नौ दिनों तक मधुर संगीत के साथ भजन-कीर्तन, जसगीत, माता सेवा एवं जगराता सहित विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां देकर मां मावली मंदिर में अपनी सेवाएं देंगी।
समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहेंगे सक्रिय
इस पावन अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन, उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु, सचिव शिवकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा, बैगा कन्हैया यादव, वरिष्ठ सदस्य कुलपत सिंह चौहान, सुरेश वर्मा, गजानंद वर्मा, शिव वर्मा तथा सेवा समिति के मनोहर यादव, पवन निर्मलकर, हितेंद्र वर्मा, हिमांशु वर्मा, डुपेश्वर यदु, सूरज शर्मा, राज यादव, सोनल वर्मा, संदीप सेन, श्याम निर्मलकर, खेमराज सोरी, खिलेंद्र देवांगन, हेमंत देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










































