हेमंत बघेल
कसडोल। भाजपा संगठन में सक्रिय कार्यकर्ता राजू साहू (हरिकांत) को कसडोल भाजपा मंडल का महामंत्री बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में खुशी का माहौल है।

यह नियुक्ति पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के मार्गदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण देव एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशन में समस्त पदाधिकारियों की सहमति से की गई है। राजू साहू पूर्व में युवा मोर्चा के महामंत्री पद पर कार्य कर चुके हैं और संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

कोविड काल के दौरान उन्होंने मरीजों के उपचार एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी सराहनीय योगदान दिया था। उनके सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से संगठन को एक युवा, सक्रिय और सेवा भाव से जुड़े नेतृत्व की आवश्यकता थी, जिसे अब पूरा किया गया है।
हाल ही में तहसील साहू समाज के अध्यक्ष चुने गए राजू साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इनमें गौरीशंकर अग्रवाल, आनंद यादव (जिला अध्यक्ष), कृष्णा अवस्थी (जिला महामंत्री), मेला राम साहू (जिला मंत्री), रामचंद्र ध्रुव (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा), चरणदास तेरहवंश (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा), श्याम बाई साहू (पूर्व प्रदेश मंत्री), शीला वर्मा (जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा), राज कुमार जायसवाल (वरिष्ठ कार्यकर्ता), तिजराम विश्वकर्मा (मंडल उपाध्यक्ष), रविकांत बंजारे (मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा), निर्मला साहू (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा), राजेश साहू (मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा), धर्मेंद्र पैंकरा (मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा), खम्मन वर्मा (मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा), बड़कू खान (मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा), सुदीप मानिकपुरी (नगर पंचायत उपाध्यक्ष), अनिल श्रीवास (मंडल महामंत्री), राजकुमार बारीहा (मंडल उपाध्यक्ष), चंद्रिका पटेल (मंडल उपाध्यक्ष), नर्मदा यादव (मंडल उपाध्यक्ष), अंजीव जायसवाल (कटगी मंडल अध्यक्ष), अटल संतराम वर्मा (कटगी मंडल महामंत्री) सहित अजय श्रीवास, अभिजीत श्रीवास, समारु केवंट, रोशन मांझी, आकाश साहू, अजीत साहू, भानु शंकर मांझी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।












