Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Ok

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»महासमुंद»भाजपा शासन में छत्तीसगढ़ बन रहा ‘नशे का गढ़’: कांग्रेस पार्षद विजय साव का आरोप
    महासमुंद

    भाजपा शासन में छत्तीसगढ़ बन रहा ‘नशे का गढ़’: कांग्रेस पार्षद विजय साव का आरोप

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMarch 21, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    महासमुंद। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे अफीम की अवैध खेती के मामलों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस पार्षद विजय साव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अब ‘धान का कटोरा’ नहीं बल्कि ‘नशे का गढ़’ बनता जा रहा है।

    विजय साव ने कहा कि दुर्ग, बलरामपुर और अब रायगढ़ जिले के तमनार (आमाघाट) में खेतों में अफीम की खेती पकड़े जाने से यह साफ हो गया है कि यह अवैध कारोबार पूरे प्रदेश में संगठित तरीके से फैल चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियों को कहीं न कहीं राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

    उन्होंने युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते इन अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक नहीं लगाई गई, तो प्रदेश के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार सामने आ रहे मामलों से स्पष्ट है कि खुफिया और प्रशासनिक व्यवस्था इन गतिविधियों को रोकने में विफल रही है।

    पिछले 15 दिनों में प्रदेश में अफीम की खेती के कई बड़े मामले सामने आए हैं। 7 मार्च को दुर्ग जिले में एक फार्महाउस में अवैध खेती का खुलासा हुआ, वहीं 10 से 12 मार्च के बीच बलरामपुर जिले के कुसमी और कोरंधा क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में अफीम जब्त की गई। इसके बाद 20 मार्च को रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की फसल का भंडाफोड़ किया गया।

    विजय साव ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि इस सिंडिकेट से जुड़े बड़े नामों का खुलासा होना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

    Hemant Baghel
    alleges Congress councillor Vijay Sao Chhattisgarh is becoming a drug hub under BJP rule
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजू साहू (हरिकांत) बने भाजपा मंडल कसडोल के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
    Next Article 15 बच्चों पर 4 शिक्षक, फिर भी स्कूल खाली: देवरुंग मिडिल और प्राइमरी शाला में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, भागवत कथा सुनने भेजे गए छात्र!
    Hemant Baghel

    Related Posts

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    May 10, 2026

    मोहतरा शिविर में 18 गांवों की सुनी गई समस्याएं, 225 आवेदनों का मौके पर निराकरण

    May 9, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026
    Our Picks

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Ok

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.