Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Ok

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»जोक नदी तटबंध निर्माण में 5.84 करोड़ का खेल? घटिया मटेरियल, अवैध खनन और बिजली चोरी के गंभीर आरोप
    अन्य

    जोक नदी तटबंध निर्माण में 5.84 करोड़ का खेल? घटिया मटेरियल, अवैध खनन और बिजली चोरी के गंभीर आरोप

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMay 1, 202603 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल

    कसडोल। जल संसाधन विभाग अंतर्गत उपसंभाग गिरौदपुरी में जोक नदी पर 584.11 लाख रुपये की लागत से चल रहे जोक व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णोद्धार एवं डाउनस्ट्रीम तटबंध निर्माण में भारी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य में लापरवाही और अनियमितताओं का गंभीर आरोप लगाया है।

    घटिया निर्माण पर उठे सवाल
    ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में तय मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। ठेकेदार विक्रम खंडेलवाल द्वारा उपयोग किए जा रहे मटेरियल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कम मात्रा और निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग कर कार्य किया जा रहा है, जिससे डैम और तटबंध की मजबूती पर खतरा मंडरा रहा है।
    इतनी बड़ी लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में गुणवत्ता से समझौता भविष्य में बड़े नुकसान का कारण बन सकता है।

    प्रतिबंध के बावजूद रेत खनन
    मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि निर्माण में उपयोग की जा रही रेत प्रतिबंध के बावजूद अवैध रूप से खनन और परिवहन की जा रही है।
    ग्रामीणों के अनुसार, वन विभाग द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद ठेकेदार खुलेआम रेत उत्खनन कर रहा है और उसी का उपयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है। इससे शासन को लाखों रुपये की रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है।

    बिजली चोरी का भी आरोप
    निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही बिजली को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत अर्जुनी से बिजली चोरी कर काम चलाया जा रहा है।
    मौके पर जनरेटर होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया जा रहा, जबकि विभागीय कर्मचारी जनरेटर से बिजली लेने का दावा कर रहे हैं।

    वन विभाग की भूमिका पर सवाल
    जब क्षेत्र में रेत खनन पर प्रतिबंध है, तो फिर वन परिक्षेत्र अर्जुनी के अंतर्गत यह अवैध गतिविधि कैसे जारी है?
    स्थानीय लोगों का कहना है कि या तो वन विभाग को जानकारी नहीं है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।

    बिना साइन बोर्ड के शुरू हुआ काम
    निर्माण कार्य शुरू हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अब तक सूचना पटल (साइन बोर्ड) नहीं लगाया गया है।
    नियम के अनुसार, कार्य प्रारंभ होने से पहले प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी बोर्ड पर प्रदर्शित की जानी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया।

    अधिकारियों के बयान
    वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही खनन रुकवाकर नोटिस जारी किया गया है और 7 दिनों में जवाब मांगा गया है।
    वहीं, अनुविभागीय अधिकारी गिरौदपुरी ने खनन बंद कराने, बिजली कटवाने और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही है।बड़ा सवाल
    जब अधिकारियों की मौजूदगी में ही यह सब हो रहा था, तो कार्रवाई पहले क्यों नहीं हुई?
    क्या जांच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाएगी या इस मामले में ठोस कार्रवाई होगी?

    फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

    Hemant Baghel
    58.4 million rupees scam in the Jok River embankment construction? Serious allegations of substandard materials and power theft. illegal mining
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवागांव बैरियर में बड़ा खुलासा: चपरासी बन बैठा ‘डिप्टी रेंजर’, रात में वाहन चालकों से बदसलूकी के आरोप
    Next Article बलौदाबाजार ब्रेकिंग: भाटापारा के पाइप गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
    Hemant Baghel

    Related Posts

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    May 10, 2026

    Ok

    May 10, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026
    Our Picks

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Ok

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.