Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Ok

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh Weather Update :  घने कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Weather Update :  घने कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक, छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 5, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Chhattisgarh Weather Update :  रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई है। ठंड के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और कमी आने की संभावना जताई है।

    स्कूल में शराब पीकर शिक्षक की उपस्थिति पर प्रशासन सख्त, निलंबन की तैयारी

    रविवार सुबह रायपुर में घना कोहरा छाया रहा। कई क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक दृश्यता प्रभावित रही, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रदेश के ठंडे इलाकों की बात करें तो इस बार अंबिकापुर को पीछे छोड़ते हुए पेंड्रा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। पेंड्रा और अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर में भी न्यूनतम तापमान में 1 से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में शीतलहर का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां कई स्थानों पर ओस की बूंदें जम गई हैं और खेतों व छतों पर सफेद चादर सी नजर आ रही है। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अलाव जलाकर और ऊनी कपड़ों का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं।

    ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और किसानों पर पड़ रहा है। सुबह के समय घने कोहरे के कारण आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने और ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। बल्कि तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRation Card e-KYC 2026 : राशन व्यवस्था में डिजिटल पहरा, e-KYC से होगी असली लाभार्थियों की पहचान
    Next Article CG NEWS : बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, रायपुर के खम्हारडीह इलाके में हड़कंप
    Hemant Baghel

    Related Posts

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    May 10, 2026

    मोहतरा शिविर में 18 गांवों की सुनी गई समस्याएं, 225 आवेदनों का मौके पर निराकरण

    May 9, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    May 10, 2026
    Our Picks

    तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Ok

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.