Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    डेराडीह में जोकनदी से रेत का अवैध उत्खनन, रात में लगती हैं गाड़ियां, कार्रवाई का इंतजार

    बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 3 ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»Central University : सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, घटिया खाने को लेकर अंबेडकर हॉस्टल के छात्र सड़क पर उतरे
    छत्तीसगढ़

    Central University : सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बवाल, घटिया खाने को लेकर अंबेडकर हॉस्टल के छात्र सड़क पर उतरे

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 14, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Central University , बिलासपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के भोजन की गुणवत्ता को लेकर लगातार उठ रही शिकायतें अब बड़े विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गई हैं। मंगलवार रात अंबेडकर छात्रावास के छात्रों का सब्र जवाब दे गया और एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें लगातार घटिया, कच्ची सब्जियां और बासी रोटियां परोसी जा रही हैं, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है।

    Inspector Controversy : दुर्ग में शराब पार्टी के दौरान बवाल, इंस्पेक्टर पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप

    मंगलवार देर रात अंबेडकर हॉस्टल के 50 से अधिक छात्र मेस के बाहर एकत्रित हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने मेस प्रबंधन और हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि मेस का खाना न तो पोषण मानकों पर खरा उतरता है और न ही स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है।

    हॉस्टल परिसर में प्रदर्शन के बाद नाराज छात्र जुलूस की शक्ल में कुलपति बंगले और प्रशासनिक भवन की ओर बढ़ गए। वहां पहुंचकर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

    छात्रों को जब यह जानकारी मिली कि कुलपति उस समय मुख्यालय से बाहर हैं, तो उनका गुस्सा और भड़क गया। छात्रों ने कुलपति के खिलाफ “हाय-हाय” के नारे लगाए और अंबेडकर हॉस्टल के वार्डन को तत्काल हटाने की मांग की। छात्रों का आरोप है कि वार्डन और मेस प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है।

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मेस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से देर रात तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRavi Shankar Prasad : चाणक्यपुरी में हड़कंप रविशंकर प्रसाद के घर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
    Next Article CG News : खरोरा को विकास की बड़ी सौगात, सीएम साय ने की अहम घोषणाएं
    Hemant Baghel

    Related Posts

    कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    October 7, 2026

    डेराडीह में जोकनदी से रेत का अवैध उत्खनन, रात में लगती हैं गाड़ियां, कार्रवाई का इंतजार

    October 7, 2026

    बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 3 ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

    October 7, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,284 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,328 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,077 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,284 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,328 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,077 Views
    Our Picks

    कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    डेराडीह में जोकनदी से रेत का अवैध उत्खनन, रात में लगती हैं गाड़ियां, कार्रवाई का इंतजार

    बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 3 ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.