Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    डेराडीह में जोकनदी से रेत का अवैध उत्खनन, रात में लगती हैं गाड़ियां, कार्रवाई का इंतजार

    बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 3 ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    अन्य

    कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelOctober 7, 2026002 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत बघेल 

    बलौदाबाजार। साइबर ठग अब मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग सुविधा का दुरुपयोग कर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लेकर बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील करते हुए साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है।

    पुलिस के मुताबिक, साइबर ठग खुद को डिलीवरी बॉय, बैंक कर्मचारी, बिजली विभाग का अधिकारी या टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताकर लोगों को फोन करते हैं। इसके बाद पार्सल, सिम वेरिफिकेशन या बैंक खाता बंद होने से बचाने जैसे बहाने बनाकर मोबाइल में एक विशेष कोड, जैसे *21*XXXXXXXXXX#, डायल करने के लिए कहते हैं।

    पुलिस ने बताया कि अनजान व्यक्ति के कहने पर ऐसा कोड डायल करने से मोबाइल की कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग सक्रिय हो सकती है। इसके बाद मोबाइल नंबर पर आने वाली कॉल दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड हो सकती हैं। पुलिस ने नागरिकों को ऐसे किसी भी अनजान कोड को डायल नहीं करने की सलाह दी है।

    ऐसे जांचें कॉल फॉरवर्डिंग

    पुलिस के अनुसार, मोबाइल में *#21# डायल कर कॉल फॉरवर्डिंग की स्थिति की जांच की जा सकती है। यदि कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय दिखाई देती है तो ##002# डायल कर कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स को रद्द किया जा सकता है।

    पुलिस ने यह भी कहा है कि अनजान कॉलर, WhatsApp मैसेज या SMS के माध्यम से भेजे गए किसी भी संदिग्ध कोड को बिना जानकारी के डायल न करें और मोबाइल से जुड़ी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

    ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जरूरत पड़ने पर नजदीकी थाना या साइबर सेल से भी संपर्क करने की अपील की गई है।

    पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई संदिग्ध कोड डायल न करें।

    Hemant Baghel
    Risk of cyber fraud via call forwarding; police issue advisory.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेराडीह में जोकनदी से रेत का अवैध उत्खनन, रात में लगती हैं गाड़ियां, कार्रवाई का इंतजार
    Hemant Baghel

    Related Posts

    डेराडीह में जोकनदी से रेत का अवैध उत्खनन, रात में लगती हैं गाड़ियां, कार्रवाई का इंतजार

    October 7, 2026

    बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 3 ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

    October 7, 2026

    मवेशी तस्करी पर पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,284 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,328 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,077 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,284 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,328 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,077 Views
    Our Picks

    कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    डेराडीह में जोकनदी से रेत का अवैध उत्खनन, रात में लगती हैं गाड़ियां, कार्रवाई का इंतजार

    बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 3 ग्राम रोजगार सहायक बर्खास्त

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.