हेमंत बघेल
कसडोल। विकासखंड के सेमरिया परिक्षेत्र के ग्राम नया खर्वे में संत शिरोमणि कर्मा माता जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में तहसील साहू संघ कसडोल के अध्यक्ष राजू साहू (हरि कांत) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर तहसील संरक्षक गरीब दास साहू, तहसील उपाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, निर्मला साहू, संगठन सचिव उत्तर कुमार साहू, तहसील कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू सहित सेमरिया परिक्षेत्र की संरक्षक सीता देवी साहू, अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद साहू (गुरुजी), उपाध्यक्ष सम्मेलन साहू, संगठन सचिव घसिया राम साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम नया खर्वे के अध्यक्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष भगत साहू, संगठन सचिव डॉ. रामकुमार साहू सहित परिक्षेत्र के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य लोग, माताएं, बहनें और स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कर्मा माता की पूजा-अर्चना कर समाज की एकता और समृद्धि की कामना की।











