Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»अन्य»तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम
    अन्य

    तिल्दा-नेवरा में ईंट भट्टे पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बताया पक्षपातपूर्ण कदम

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelMay 10, 2026012 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोवर्धन यदु 

    तिल्दा नेवरा। तिल्दा-नेवरा तहसील क्षेत्र में एक छोटे ईंट भट्टे पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण और राजनीति से प्रेरित बताया है।

    जानकारी के अनुसार, तिल्दा-नेवरा शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम अल्दा निवासी लखन लाल वर्मा छोटे स्तर पर ईंट भट्टा संचालित कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। हाल ही में प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा उनके ईंट भट्टे पर कार्रवाई की गई। खास बात यह रही कि पुलिस थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा इस कार्रवाई को लेकर बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई, जिसे लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

    ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील क्षेत्र में लंबे समय से कई बड़े ईंट भट्टे संचालित हो रहे हैं, लेकिन उन पर कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में केवल एक छोटे संचालक पर कार्रवाई होना प्रशासन की मंशा पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि तहसील मुख्यालय के आसपास बड़े पैमाने पर संचालित ईंट भट्टों को प्रशासन की “खुली छूट” मिली हुई है, जबकि दूरस्थ गांव के एक छोटे व्यवसायी को निशाना बनाया गया।

    बालाजी स्पंज उद्योग विरोध आंदोलन से जोड़कर देख रहे ग्रामीण

    ग्रामीणों का कहना है कि इस कार्रवाई के पीछे राजनीतिक कारण भी हो सकते हैं। दरअसल, ग्राम अल्दा में प्रस्तावित बालाजी स्पंज उद्योग का लंबे समय से विरोध चल रहा है और लखन लाल वर्मा को इस आंदोलन के प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं में माना जाता है। ऐसे में लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि प्रशासनिक कार्रवाई आंदोलन को कमजोर करने और विरोध की आवाज दबाने की कोशिश हो सकती है।

    स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने और राजनीतिक दबाव में आकर एक व्यक्ति विशेष को टारगेट किया गया है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब शहर और तहसील मुख्यालय के आसपास खुलेआम बड़े-बड़े ईंट भट्टे संचालित हो रहे हैं, तब केवल एक छोटे ईंट भट्टे पर ही कार्रवाई क्यों की गई?

    इस पूरे मामले ने प्रशासन की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। अब क्षेत्र के लोग प्रशासन से समान और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Hemant Baghel
    Questions raised about the crackdown on brick kilns in Tilda-Nevara with villagers calling it a biased move.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleOk
    Next Article तिल्दा-नेवरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 597 मामलों का हुआ निराकरण
    Hemant Baghel

    Related Posts

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    September 12, 2026

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    September 12, 2026

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    September 9, 2026
    Top Posts

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    शिवरीनारायण महानदी पुल पर एक माह रहेगा यातायात बाधित, 25 अगस्त से 25 सितंबर तक रूट डायवर्ट

    August 24, 20263,269 Views

    चितावर में युवती की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और FSL टीम मौके पर

    August 13, 20261,318 Views

    कसडोल में पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप, कैंची से हमला कर युवक की हत्या, आरोपी हिरासत में

    August 5, 20261,063 Views
    Our Picks

    एससी-एसटी आरक्षण रोस्टर से वंचित किए जाने के विरोध में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन

    सांसद कमलेश जांगड़े से कसडोल क्षेत्र की जनता नाराज? दौरा नहीं होने से उठ रहे सवाल, विकास कार्यों को लेकर भी लोगों में असंतोष

    स्कूल समय से पहले बंद, बच्चों को छुट्टी देकर कहां जाते हैं हेडमास्टर

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.