गोवर्धन यदु
बलौदाबाजार। जिला अस्पताल, बलौदाबाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के शुभारंभ के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत सेवा कार्य है। जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं का उन्होंने हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आज से प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक माह तक विभिन्न सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का सार्थक माध्यम बनेगा।
रक्तदान शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रणम्य पांडेय, विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










































