गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा। शहर कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन तिल्दा-नेवरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए सत्य, अहिंसा और जनसहभागिता का मार्ग अपनाया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश के किसानों और जवानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य किए तथा “जय जवान, जय किसान” का नारा दिया।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, पूर्व एल्डरमैन दिलीप देवांगन, नीरज राठी, के. कृष्णा मूर्ति, अनुप रावनी, द्वारिका शर्मा, कैलाश गांधी, राजेश कोटवानी (पार्षद), नानक छाबड़िया (पार्षद प्रतिनिधि), अमजद खान, पवन बघेल, तामेश्वर वर्मा, योगेंद्र पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










































