Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 15
    Reporter 36
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
      • लोकल न्यूज़
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • उद्योग
    • खेल
    • अन्य
    Reporter 36
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»CG NEWS : हाईकोर्ट–सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, 2300 डीएड अभ्यर्थी नियुक्ति को लेकर धरने पर
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS : हाईकोर्ट–सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी, 2300 डीएड अभ्यर्थी नियुक्ति को लेकर धरने पर

    Hemant BaghelBy Hemant BaghelJanuary 18, 202602 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    CG NEWS : रायपुर। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद डीएड (D.El.Ed.) योग्यता धारी करीब 2300 अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों का 24 दिसंबर 2025 से जारी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन 25वें दिन भी जारी है। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने विरोध के प्रतीक स्वरूप मुंडन कराकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। कड़कड़ाती ठंड के बीच अनशन जारी रहने से कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है।

    National Highway Jam : बीजापुर में प्रशासन की कार्रवाई से भड़का जनआक्रोश, विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में हाईवे जाम

    न्यायालयीन आदेशों के बावजूद नियुक्ति नहीं

    डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत 2621 बीएड अभ्यर्थियों को बर्खास्त किए जाने के बाद भी उनके स्थान पर डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की गई। आरोप है कि न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना करते हुए बर्खास्त बीएड अभ्यर्थियों को विज्ञान प्रयोगशालाओं में समायोजित कर दिया गया, जबकि लगभग 2300 पद अब भी रिक्त हैं।

    इस संबंध में उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 2 अप्रैल 2024 और पुनः 26 सितंबर 2025 को स्पष्ट आदेश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट ने भी 28 अगस्त 2024 को राज्य शासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक आदेशों का पालन नहीं किया गया।

    विधानसभा में भी उठा मुद्दा

    अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने कई बार ज्ञापन और आवेदन दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 17 दिसंबर 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रिकेश सेन द्वारा प्रश्न उठाए जाने पर शिक्षा मंत्री ने नियुक्ति की कोई समय-सीमा नहीं बताई, जिससे अभ्यर्थियों में गहरी निराशा फैल गई।

    स्वास्थ्य बिगड़ा, एंबुलेंस नहीं मिली

    अनशन के 25वें दिन 6 प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। अभनपुर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं आने पर उन्हें छोटा हाथी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अब तक 13 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ चुकी है, जिनमें कांकेर की योगेश्वरी, जांजगीर-चांपा के मानवेन्द्र, बलौदाबाजार के वेदप्रकाश, राजनांदगांव के शत्रुहन राणा, कोंडागांव की संगीता नाग, दुर्ग की त्रिशला, रायगढ़ की गुलापी राठिया, महासमुंद की यशोदा देवांगन, रायपुर की रूखमणि यादव, बेमेतरा की यमुना साहू और खैरागढ़ की सुधा वर्मा शामिल हैं।

    Hemant Baghel
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसबरीमाला में घोटालों की कड़ी जारी, ‘पाडी पूजा’ में भ्रष्टाचार के आरोप पर विजिलेंस ने कार्रवाई मांगी
    Next Article 32 महीने बाद टूटी जिंदगी की डोर: सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता कुकी युवती ने तोड़ा दम, मणिपुर में मातम
    Hemant Baghel

    Related Posts

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    March 15, 2026

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    March 15, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    March 15, 2026
    Top Posts

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram

    Hemant Baghel
    Editor

    Mobile: 62639 86606
    Email: reporter36.com@gmail.com
    Address: Charauda, Baloda Bazar, Chhattisgarh

    Most Popular

    Malmas 2026 : Malmas 2026 का अनोखा संयोग, नए साल में 13 महीने? 2 महीने तक रहेगा मलमास

    January 1, 2026

    AI-Powered Smartphones 2025 : डिजिटल पिच पर दिमागी खेल, स्मार्टफोन बने नए सोच के साथी

    January 1, 2026

    CG Breaking News : विधायक की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाके में मचा हड़कंप

    January 1, 2026
    Our Picks

    ग्राम नया खर्वे में धूमधाम से मनाई गई कर्मा जयंती, तहसील साहू संघ अध्यक्ष राजू साहू मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    कैंपा मद में करोड़ों खर्च, फिर भी सूख गए 90% पौधे — अर्जुनी वन परिक्षेत्र में 8800 पौधों की ‘हरियाली योजना’ कागजों में ही हरी

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार पर हुई चर्चा

    © 2026 Reporter36. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.